Thursday, 21 April 2016

मेरी मम्मी

मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,

भूख न हो तो मार मार खाना खिलाती है
भूख हो तो खिलाना भूल जाती है
मेरी मम्मी सा न्यारा कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,

रुठू मैं तो बार बार मनाती है
खुद रुठे तो इक बार में मान जाती है
मेरी मम्मी सा भोला  कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,

कहानी सुना सुना मुझे बहादुर बनाती है
खुद कॉकरोच से ड़र के भाग जाती है
मेरी मम्मी सा ड़रता कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,

पढु नहीं तो गुस्सा दिखाती है
काम कर लुं सारा तो गले से लगाती है
इनके प्यार से प्यारा कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,

मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,
मुझे मम्मी से प्यारा कोई नहीं और,
मेरी मम्मी से अच्छा कोई नहीं और,