Tuesday, 12 November 2024

सर्दी (Winter )On Payal's Germany vist

 तुम सर्दी आने से पहले चले आना

मैं तो जैसे रह रहा था वैसे रह रहा हूं

ये तो मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं 

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना


सर्द हवाएं वहां की शायद तुम्हे खलने लगी हो

गर्म कपड़ों की जरूरत अब ज्यादा पड़ने लगी हो

बिना आग के चाय शायद अब ठंडी लगने लगी हो

मैं तो जैसे रह रहा था वैसे रह रहा हूं

ये तो मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं 

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना


यहां सूरज भी शाम को जल्द ढलने लगा है

बाथरूम में नारियल के तेल अब जमने लगा है 

दूसरे घरों में साग भी अब बनने लगा है

मैं तो जैसे रह रहा था वैसे रह रहा हूं

ये तो मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं 

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना



कपड़ो के लिए अब ऑटोमैटिक मशीन ले ली है

बर्तन के लिए भी अब गीजर लगवा रहे हैं 

खाना गरम करने के लिए अब ओवन भी ला रहे हैं

मैं तो जैसे रह रहा था वैसे रह रहा हूं

ये तो मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं 

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना


ऐसा नहीं है कि मेरा मन नहीं लगता

मैं क्या तुम्हारी मजबूरी नहीं समझता 

कम तो कर लिया है मैने जरुरतों को

इच्छाओं से तो हर रोज रहता हूँ उलझता

तुम पास हो हर पल मेरे, 

मत समझना दूरी सह नहीं सकता 

फिक्र न करो तुम मेरी,

मैं तो जैसे रह रहा था वैसे रह रहा हूं

ये तो मैं तुम्हारे लिए कह रहा हूं 

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना

कि तुम सर्दी आने से पहले चले आना