Sunday, 12 October 2014

स्वच्छता

खिलता बचपन, निरोगी संसार
काया सुन्दर, स्वस्थ विचार
छुपा रहस्य समझो इनका, तो अर्थ इक 'सफाई' है |
रखें साफ घर आंगन को हम सब, इसमें सबकी भलाई है ||

जिम्मेदारी न डाले दुसरो पर, अपना काम हम खुद करें
 गंदा गर हुआ है हमसे, साफ भी उसको हम खुद करें
 बात पते की ये हमें, बापू ने बताई है|
रखें साफ घर आंगन को हम सब, इसमें सब की भलाई है||

नारी का सम्मान बढाने को , घर घर में हमारे शौच हो
सुन्दर बने देश हमारा, हम सब की यह सोच हो
मिल कर कदम उठाये ऐसे, लक्षय में जिसके सफाई है |
रखें साफ घर आंगन को हम सब, इसमें सबकी भलाई है ||

साफ रखने की समस्त भारत को, कसम मैं भी लेता हूँ
नहीं करुगा गंदा कुछ भी, ये बात सामने सबके कहता हूँ
देश केसै हो साफ मेरा, ये बातें मम्मी ने मुझे बताई हैं |
रखें साफ घर आंगन को हम सब, इसमें सबकी भलाई है ||
इसमें सबकी.................

No comments:

Post a Comment