नभ में जो था चांद से सुन्दर,
हंसता हुआ एक सितारा
भेजा है रब ने उसको,
बना कर मेरा राजदुलारा
मथुरा का था बंसीवाला,
गोकुल का था वो ग्वाला
भेजा है रब ने उसको,
बना कर मेरा राजदुलारा
मासूम सी तेरी बोली,
खुशियों से भर देती झोली
तेरा बात बात पे मुस्काना,
मेरे जीने का है बहाना
बने तू सबकी आंख का तारा
बने तू सबकी आंख का तारा
इसलिए ,भेजा है रब ने तुझको
बना कर मेरा राजदुलारा
पढलिख कर तु महान बनना,
देश की तु शान बनना
सच्चाई के पथ पर चल कर,
हर मुश्किल आसान करना
हो तुझसे इक नया उजियारा,
हो तुझसे इक नया उजियारा,
इसलिए ,भेजा है रब ने तुझको
बना कर मेरा राजदुलारा
हर दुआ है मेरी साथ तेरे,
तु सब सपने अपने साकार करना
आज उंगली पकड कर चले हो,
कल बाॅह पकड कर चलना
बनना कल तु मेरा सहारा
बनना कल तु मेरा सहारा
इसलिए ,भेजा है रब ने तुझको
बना कर मेरा राजदुलारा
इसलिए ,भेजा है रब ने तुझको
बना कर मेरा राजदुलारा
No comments:
Post a Comment